फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seeing BJP's support base, the opposition came on its knees

भाजपा का जनाधार देख घुटने पर आया विपक्ष

Thu, 18 Nov 2021 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Seeing BJP's support base, the opposition came on its knees
सुरियावां में भाजपा की बैठक में बोलतीं राज्यसभा सासंद डॉ. सरोज पांडेय। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा के जनाधार को देखकर विपक्ष घुटने पर आ गया है। वह बृहस्पतिवार को सुरियावां में आयोजित बैठक में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र पर पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष सक्रिय हो जाएं। सरकार ने लॉकडाउन में काम कर जनता को सुरक्षित किया। सपा, बसपा और कांग्रेस सिर्फ सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं भेज रहे हैं। पीएम ने देश की आर्थिक स्थिति को संभाला और विश्व पटल पर नाम रोशन किया। जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल ने भी सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, बृज नंदन, सतीश पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, अवधेश उमर, सत्यशील गुप्ता, लालता सोनकर, अशोक पाठक, अजय मोदनवाल, संगीता खन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed