फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vijayadashami: The arrogance of the Lord of Lanka defeated by the righteous conduct of Raghuvir

विजयदशमी : रघुवीर की मर्यादा से हारा लंकापति का अहंकार

Thu, 22 Oct 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vijayadashami: The arrogance of the Lord of Lanka defeated by the righteous conduct of Raghuvir
बाबूसराय बाजार में धूं धूं जल रहा रावण। संवाद
विजयदशमी पर मंगलवार को जिले भर में 71 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। भदोही के रजपुरा स्थित रामलीला मैदान में सबसे ऊंची 40 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा ज्ञानपुर और नईबाजार में 30-30 फीट के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम ने रावण का वध करते ही चारों तरफ जयश्रीराम गूंज उठा।
जिले में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विजयदशमी पर राम और रावण युद्ध का मंचन किया गया। रणभूमि में रघुवीर बिना रथ के थे तो वहीं दूसरी ओर महाबलशाली लंकाधिपति रावण सेना के था। रघुवीर की मर्यादा से लंकापति का अहंकार हार गया।
विज्ञापन

रणभूमि में रावण के वध के बाद चारों तरफ आतिशबाजी शुरू हो गई। गोपीगंज के रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति गोपीगंज व बघेल परिवार की ओर से विजयदशमी मेले का आयोजन हुआ। नगर के खड़हट्टी व पश्चिम मोहाल से रावण व हनुमान दल के साथ अंजही मोहाल से मां काली का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद, भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर, निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, अखिलेश्वर सिंह, बृजेश गुप्ता, अजीत सिंह बघेल आदि रहे। घोसिया में आदर्श रामलीला समिति की ओर से रावण दहन और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा सदर रोड, दसमी बारी, घोसिया रोड, मेन मार्केट और जी.टी. रोड की सर्विस लेन से गुजरते हुए रामलीला मैदान पर पहुंची। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर रतीश , सुजीत बरनवाल, आदर्श बरनवाल, अरमान अहमद, आकाश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के भौथर में बुधवार को दशहरा पर्व पर रावण दहन के बाद जय श्रीराम के नारों से मेला परिसर गूंज उठा। संचालन विपुल तिवारी ने किया। मोढ़ क्षेत्र में बनकट गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास दशमी के दूसरे दिन लगने वाला मेले में आज ग्रामीण अंचल की महिलाएं बच्चे बुजुर्ग ने खरीदारी की। गांव निवासी लवकुश पांडेय ने बताया कि यह मेला लगभग 30 साल से चल रहा है।

औराई के अखंड ज्योति क्लब रामलीला कमेटी कर मऊ रामलीला कमेटी कोटरा रामलीला कमेटी घोसिया सहित क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में विजयदशमी का मेला लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed