फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Number of patients rises due to change in weather

Bhadohi News: मौसम बदलने से बढ़े मरीज

Thu, 22 Oct 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Number of patients rises due to change in weather
तीन दिन बाद राजकीय अस्पताल में बुधवार को ओपीडी आठ से दो बजे तक पूरे समय तक चली। वही मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में 40 फीसदी मरीज बुखार के रहे।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश रहा। वहीं सोमवार व मंगलवार को राजकीय अस्पतालों में ओपीडी सुबह आठ से 12 बजे तक रही। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय, 100 बेड अस्पताल सरपतहां में दो दिनों तक ओपीडी 12 बजे तक चली। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ओपीडी बंद रही। सीएचसी पर इमरजेंसी सेवाएं संचालित रही। कसियापुर प्रभारी डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के बीच सेहत को लेकर सजगता जरूरी है। जैसे सुबह शाम फूल बाजू का कपड़ा पहने, ठंडा भोजन करने से बचे, छोटे बच्चों का सुबह के वक्त कान बांधे, रात में उन्हें गुनगुना दूध पिलाएं, पंखा की रफ्तार धीमी करे, सुबह बिस्तर से उठने के बाद गुनगुना पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed