{"_id":"99cfec796786e28d41d4306e16e5800c","slug":"secrets-of-corruption-in-the-state-running-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चल रहा भ्रष्टाचार का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चल रहा भ्रष्टाचार का राज
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आरोप लगाया कि सपा सरकार भ्रष्टाचार और अपराध को संरक्षण दे रही है।
इसके चलते आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की।
आप कार्यकर्ताओं ने बताया बहराइच में पार्टी के ब्लाक संयोजक की सूचना मांगने पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
शाहजहांपुर में एक पत्रकार की मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे मय सबूत जिंदा जला दिया गया।
भदोही जिले में आठ साल की बालिका के साथ दरिंदों ने दुराचार करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
वहीं मिर्जापुर में मंत्री के भ्रष्ट कार्य की अवहेलना करने पर आरटीओ के अधिकारी को पीटकर घायल कर दिया गया। इसी तरह आए दिन पूरे प्रदेश में प्रतिदिन दर्जनों अपराध हो रहे हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन उस पर लगाम लगा पाने में नाकाम है।
इस मौके पर विकास गुप्ता, डॉ. इंद्र कुमार, कमलेश बिंद, दीपक तिवारी, रामधनी, गिरजाशंकर, अजय बिंद, राम सागर, कृष्ण देव मिश्र आदि रहे।