फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Science and Mathematics gardens will be set up in PM SHRI schools.

Bhadohi News: पीएमश्री विद्यालयों में बनेंगे विज्ञान-गणित गार्डन

Mon, 28 Sep 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Science and Mathematics gardens will be set up in PM SHRI schools.
ज्ञानपुर। जिले के 11 पीएमश्री स्कूलों में विज्ञान और गणित गार्डन बनाए जाएंगे। इसमें विज्ञान और गणित से जुड़े मॉडल लगाए जाएंगे। छात्र इन्हें देखकर सौरमंडल में कितने ग्रह हैं, कोण कैसे बनता है, आदि विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। गार्डन को दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें 11 विद्यालयों को पीएमश्री के रूप में चयनित किया गया है। जहां तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने पत्र जारी कर इन स्कूलों में विज्ञान और गणित गार्डन तैयार करने का निर्देश दिया है। विज्ञान गार्डन में सौरमंडल मॉडल से छात्र सूर्य और ग्रहों के बारे में जान सकेंगे। गणित गार्डन में कोण मॉडल से अलग-अलग कोण समझेंगे। दूरी मापक मॉडल से मिलीमीटर, सेंटीमीटर, मीटर व किलोमीटर के बारे में जानेंगे। कृत्रिम मानव मॉडल से शरीर के प्रमुख अंगों की जानकारी मिलेगी। ट्रैफिक और दिशा टावर से यातायात संकेत व चारों दिशाओं की जानकारी दी जाएगी। बच्चे यहां मॉडल देखकर विज्ञान व गणित को आसानी से समझ सकेंगे। दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थी भी यहां भ्रमण कर सकेंगे। बीएसए शिवम कुमार पांडेय ने बताया कि गार्डन का लाभ चयनित विद्यालय के साथ आसपास के अन्य परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। इसके लिए बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। विज्ञान और गणित गार्डन में सोलर सिस्टम, ट्रैफिक टावर, दिशा टावर, दूरी मापक, कोण प्रदर्शन, फिजिकल बैलेंस, अबेकस, एक्स-वाई जियो बोर्ड व कृत्रिम मानव के मॉडल लगाए जाएंगे। ड्रोन मॉडल से छात्र उसके प्रमुख हिस्सों और काम करने के तरीके समझेंगे। एआर चार्ट से मानव विकास और सौर मंडल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed