{"_id":"eea2dd892f1df89f7296373d9a1f6b95","slug":"sand-laden-truck-at-the-trodden-cousins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदे ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदे ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
इससे दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एक किशोर का शव ट्रक में फंसने से विभत्स हो गया था।
सूचना पर पहुंची सुरियावां पुलिस ने फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार वाले रो-रोकर बेहाल हो गए थे।
कुसौली गांव निवासी शिव कुमार (12) पुत्र जय प्रकाश, शशिकांत (13) पुत्र ओम प्रकाश बृहस्पतिवार को बाल कटवाने के लिए गांव के नाई की दूकान पर जा रहे थे।
दानुपुर-गोपीगंज मार्ग पर पहुंचे थे कि गोपीगंज की ओर से आ रहा ट्रक साइकल सवार किशोरों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के पहिए में फंस जाने से शशिकांत का शव विभत्स हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक खड़ा करके फरार हो गया।
आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर शिव कुमार के शव को बाहर निकाला। सूचना पाकर घटनास्थल पर एसओ सुरियावां सुरेंद्र पांडेय मयफोर्स पहुंचे। कुछ देर बाद जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पुलिस अधीक्षक अनिल राय, एसडीएम विपिन कुमार, सीओ श्यामशंकर पांडेय पहुंच गए।
उनकी मौजूदगी में पुलिस ने अज्ञात चालक और ट्रक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इससे ग्रामीणों की नाराजगी कम हुई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक घर में दो चचेरे भाइयों की मौत से गांव में विजयदशमी की खुशी मातम में बदल गई। एसओ सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।