{"_id":"6782f0fe6ab42154a30cc539","slug":"samadhan-diwas-45-revenue-cases-pending-14-police-cases-resolved-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121137-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : राजस्व के 45 मामले लंबित, पुलिस के 14 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : राजस्व के 45 मामले लंबित, पुलिस के 14 निस्तारित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्व के अधिकतर मामले लंबित रह गए। कुल 63 प्रार्थना पत्रों में 49 अकेले राजस्व से जुड़े रहे। इसमें पांच का निस्तारण हो सका, जबकि पुलिस के आए 14 मामले मौके पर निस्तारित किया गया।
डीएम विशाल सिंह और एसपी अभिमन्यु मांगलिक औराई कोतवाली में पहुंचकर जन शिकायतें सुनी। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया। डीएम ने कहा कि ठंड में दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्या प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए।
अक्सर सुनने में आता है कि राजस्व टीम मौके पर न जाकर मामले को लंबित करती है। ऐसा करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई तय होगी। एसपी ने कहा कि जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की टीमें संयुक्त रूप से मौके पर जाएं।
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, एसडीएम ज्ञानपुर अरुण गिरी ने समस्याएं सुनी। अछवर गांव के आए रामजीत ने कब्जा न मिलने की शिकायत की। जिस पर एडीएम ने लेखपाल को फटकार लगाई।
लेखपाल ने कहा कि 16 जनवरी को मामला निस्तारित कर दिया जाएगा। यहां पर कुल सात मामले आए, जिसमें दो निस्तारित हुए और पांच के लिए टीम गठित की गई। दुर्गागंज में समाधान दिवस प्रभारी नायब तहसीलदार प्रतीक्षा मौर्य और थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने आए हुए फरियादियों की समस्या सुनी।
कुल पांच मामलों में दो निस्तारित हुए। सारी कंदरा निवासी कृपा नाथ यादव ने बताया की चार बार से आ रहे हैं। जिस पर निस्तारण का निर्देश दिया गया।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार