{"_id":"6a8f46ffc6013e35f304dfb5","slug":"salaries-of-four-officials-including-three-superintendents-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-147761-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तबादले के बाद भी सरकारी आवास में जमे तीन अधीक्षक समेत चार का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तबादले के बाद भी सरकारी आवास में जमे तीन अधीक्षक समेत चार का वेतन रोका
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीन सीएचसी अधीक्षक और एक चिकित्साधिकारी को स्थानांतरण के बाद भी सरकारी आवास खाली न करना भारी पड़ गया। सीएमओ डॉ. एसके चक ने चारों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। आदेश दिया है कि जब तक आवास खाली नहीं किया जाएगा, तब तक वेतन बहाल नहीं किया जाएगा। अधीक्षकों का जिले में ही एक सीएचसी से दूसरे सीएचसी पर स्थानांतरण हुआ है। जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। करीब चार साल से एक ही सीएचसी पर जमे अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में एक माह पहले सीएमओ डॉ. एसके चक ने जिलाधिकारी के निर्देश पर फेरबदल किया था। अधीक्षकों की नए स्थानों पर तैनाती होने के बाद भी वे पुराने आवास पर ही जमे हुए हैं। नियमानुसार तबादले के 10 दिन बाद आवास खाली कर देना चाहिए। चिकित्सकों के पुराने आवास पर ही जमे रहने से उनकी ड्यूटी भी प्रभावित हो रही थी। वहीं, नए तैनाती वाले अधीक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
गोपीगंज के पूर्व अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय गोपीगंज के सरकारी आवास में, भानीपुर सीएचसी से गोपीगंज सीएचसी अधीक्षक बने डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव भानीपुर के सरकारी आवास में और डीघ से भानीपुर आए अधीक्षक डॉ. पीसी बिंद अब तक डीघ के सरकारी आवास में जमे हैं। इसी तरह महाराजा बलवंत सिंह के चिकित्साधिकारी डॉ. शंकर सुवन ने भी सरकारी आवास खाली नहीं किया है। इससे नाराज होकर सीएमओ ने चारों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। चेताया है कि जब तक सरकारी आवास खाली नहीं किया जाएगा, तब तक वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
तबादले की फिराक में अधीक्षक
विभाग में तैनात लोगों का मानना है कि नवीन तैनाती पर निवास न करने वाले डॉक्टर अभी पुराने केंद्र पर वापस लौटने के जुगाड़ में हैं। बस उन्हें इंतजार है जिले के एक आला अधिकारी के तबादले का। यही कारण है कि आवास खाली नहीं किए जा रहे हैं। अधीक्षक के मुख्यालय पर निवास न करने के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं भी प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन
तीन अधीक्षक, एक चिकित्साधिकारी अभी आवास खाली नहीं किए हैं। इन्हें खाली करने के लिए पत्र भेजा गया है। इनका अगस्त महीने का वेतन रोका गया है। - डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही