फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sólo seis horas de electricidad en 35 pueblos

35 गांवों में बस छह घंटे बिजली

Tue, 17 May 2016 01:22 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 17 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sólo seis horas de electricidad en 35 pueblos
electricity - फोटो : Amar Ujala
एक सप्ताह के बाद भले मुख्यमंत्री जिले में आएंगे, लेकिन जिले में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। वहिदानगर उपकेंद्र के अकोढ़ा फीडर से जुड़े 35 गावों में एक सप्ताह से मात्र छह से सात घंटे बिजली मिल रही है। किश्तों में मिल रही बिजली को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मुख्यालयों को 18 घंटे और गावों में कम से कम 12 घंटे बिजली देने का निर्देश दिया है। लेकिन जिले में यह आदेश हवा हवाई साबित हो रहा। यहां बिजली आपूर्ति की दशा दयनीय है। वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों में शामिल अकोढ़ा फीडर से बिजली आपूर्ति बद से बदतर हो गई है।
विज्ञापन


24 घंटे में बमुश्किल लोगों को छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सुबह नौ से 10 बजे, दोपहर एक से  तीन बजे, शाम को छह से सात बजे और रात में एक से दो बजे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कटौती से अकोढ़ा फीडर से जुड़े ऊंज, मुंगरहा, कुरमैचा, नवधन, सुधवैं, मंगापट्टी, कलापुर, विश्वनाथपुर, हरिहरपुर, श्रीकांतपुर, रोही, अकोढ़ा, पूरेभान, चौरहटा, सोबरी, मुंगरी, सीकीचौरा, चौराकला, भैरोपुर, बिछियां, बनकट सहित करीब 35 गांव के लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के प्रेमसागर ओझा, विनय उपाध्याय, विनोद दूबे, दयाशंकर ने कहा कि रात और दिन में आपूर्ति न होने से लोग गर्मी के चलते रात में सो नहीं पा रहे। पेयजलापूर्ति बाधित होने का सामना भी करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed