फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: The fate of 846 children will be decided today in the final phase

आरटीई : अंतिम चरण में आज खुलेगी 846 बच्चों की किस्मत

Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
RTE: The fate of 846 children will be decided today in the final phase
जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए चौथे यानि अंतिम चरण की प्रक्रिया सोमवार को पूर्ण हो जाएगी। शनिवार तक सभी आवेदनों का सत्यापन कर लिया गया। 24 मार्च को लॉटरी से बच्चों का चयन किया जाएगा। तीन चरणों में 2648 बच्चों का चयन किया गया है। एक अप्रैल से सभी बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत कॉन्वेंट विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले चरण में एक से 19 दिसंबर तक कुल 2584 आवेदन आए। सत्यापन में करीब आठ सौ आवेदन निरस्त हो गए। 1700 आवेदनों की लॉटरी में 1283 बच्चों का चयन किया गया।
विज्ञापन

दूसरे चरण में दूसरे चरण में एक जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक सभी प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिसमें करीब 884 बच्चों का चयन लॉटरी विधि से चयन किया गया। तीसरे चरण में 1041 बच्चों ने आवेदन किया। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सत्यापन के बाद 645 आवेदन वैध मिले। 613 बच्चों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे चरण के लिए एक से 19 मार्च तक आवेदन लिया गया। इसमें ज्ञानपुर, भदोही,औराई, डीघ, अभोली, सुरियावां ब्लॉक से 846 बच्चों ने आवेदन किया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 23 मार्च तक आवेदनों का सत्यापन किया गया। 24 मार्च को लॉटरी से बच्चों का चयन होगा। एक अप्रैल से चारो चरणों में चयनित बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed