फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: Applications for the final phase will start from June 1, lottery will be held on June 28.

आरटीई : अंतिम चरण के लिए एक जून से आवेदन होंगे शुरू, 28 जून को निकलेगी लॉटरी

Fri, 31 May 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
RTE: Applications for the final phase will start from June 1, lottery will be held on June 28.
ज्ञानपुर। काॅन्वेंट स्कूलों में एक जून से शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चौथे एवं अंतिम चरण में कमजोर आय वर्ग के बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। सूचीबद्ध कॉन्वेंट स्कूलों में तीन चरणों में अब तक करीब 2700 बच्चों को प्रवेश दिलाया जा चुका है। पहले चरण में 1637, दूसरे चरण में 790 और तीसरे चरण में 377 बच्चों को आरटीई का लाभ मिल चुका है। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीट कमजोर आय वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती है। इनके पठन-पाठन का पूरा खर्च खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए 20 जनवरी से आवेदन शुरू हुआ था। ढाई हजार बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सत्यापन होने के बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में लॉटरी निकाली गई। पहले चरण में 1637 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। दूसरे चरण में 1964 बच्चे आवेदन किए थे। इनमें से सत्यापन के बाद 715 आवेदन निरस्त हो गए थे। अप्रैल के पहले सप्ताह में दूसरे चरण की लॉटरी निकाली गई। इसमें 790 बच्चे चयनित हुए। तीसरे चरण में 550 से अधिक आवेदन आए थे। सत्यापन के बाद 16 मई को लॉटरी निकाली गई। इसमें 377 बच्चे चयनित हुए। चयनित बच्चों को 23 मई तक निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए चौथे चरण में अभिभावक एक जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 27 जून तक आवेदनों का जिला स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा। 28 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। सात जुलाई तक चयनित बच्चों का सूचीबद्ध विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed