फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways buses started stopping inside Jamunipur bus stand

Bhadohi News: जमुनीपुर बस स्टैंड के अंदर तक रुकने लगीं रोडवेज बसें

Sun, 20 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started stopping inside Jamunipur bus stand
भदोही। नगर के जमुनीपुर में राजकीय बस स्टैंड में रोडवेज बसें अंदर तक न आने की शिकायत को परिवहन निगम ने दूर कर दिया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर तैनात प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने दावा किया है कि तीन सप्ताह पूर्व जब उन्होंने यहां का प्रभार ग्रहण किया, तब बसें बाहर से ही चली जाती थीं, लेकिन अब बसें अंदर तक आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दूसरे रूटों के लिए बसें चलाई जाएंगी। ताकि स्थानीय लोगों को सहूलियत हो सके। वर्ष 2019 में 2.97 करोड़ रुपये की लागत से भदोही राजकीय रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण हुआ था। लोकार्पण 31 दिसंबर 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।
विज्ञापन

इसके बाद वर्षों यहां से बसों का संचालन नहीं किया गया। धीरे-धीरे मांग बढ़ने पर मिर्जापुर, जौनपुर डिपो की बसों को यहां हाल्ट करते हुए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कानपुर, मिर्जापुर और गोरखपुर आने-जाने वाली बसें यहां से आने जाने लगीं, लेकिन शिकायत रही कि बसें स्टैंड के बाहर बाहर से निकल जाती थीं। यहां के प्रभारी ने पदभार ग्रहण करने के तीन सप्ताह बाद यह दावा किया है कि अब बसें बस स्टैंड परिसर में होकर ही आती जाती हैं।
प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि अभी तो शुरुआत है। शीघ्र ही भदोही को 42 सीटर बसें दिलाने जा रहा हूं। संचालन मुख्यतः भदोही, वाराणसी प्रयागराज, जौनपुर आदि जनपदों के लिए चलाया जाएगा ताकि लोगों को राहत हो।
उन्होंने माना कि जब वे यहां आए तो बसें अंदर तक नहीं आती थीं। कहा कि अब बसों को सख्ती से अंदर आने के निर्देश दिए गए हैं और आदेश का पालन भी हो रहा है। कहा कि अभी बस स्टैंड के अंदर यात्रियों की संख्या भी नगण्य है, लेकिन धीरे-धीरे यात्री बढ़ेंगे।

बताया कि मौजूदा समय में दो बसें मिर्जापुर-गोरखपुर वाया भदोही, चार बसें मिर्जापुर-जौनपुर वाया भदोही, एक बस वाराणसी से भदोही वाया जौनपुर, एक बस वाराणसी से वाया भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज कानपुर को जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed