{"_id":"6712b95540bb5c7d800c5b84","slug":"roadways-bus-collides-with-trailer-driver-killed-37-passengers-injured-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-117948-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, चालक की गई जान, 37 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, चालक की गई जान, 37 यात्री घायल
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के मटकीपुर महाराजगंज के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक रोडवेज बस ने हाईवे पर जा रहे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस में सवार 37 लोग घायल हो गए।
इसमें गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जिला अस्पताल और दो को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। रोडवेज में कुल 55 यात्री सवार थे।
औराई कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस वाराणसी से प्रयागराज की ओर से जा रही थी। इस बीच मटकीपुर, महाराजगंज के पास राधिका पेट्रोल पंप के सामने अचानक रोडवेज बस चालक को झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और वह सरिया लदे ट्रेलर में पीछे से जाकर टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि सरिया लदे ट्रेलर का पीछला हिस्सा टेढ़ा हो गया। वहीं रोडवेज बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद सीओ अजय सिंह चौहान के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में चालक राम विशाल सिंह (40) निवासी लोदीपुर जिला हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश सिंह (30) निवासी नेवादा कुकरौठी, जयप्रकाश गौड़ (55) निवासी जमनिया स्टेशन जिला गाजीपुर, सीताराम (48) निवासी हजरी थाना नधीगांव जिला जालौन और रियाजुल (29) निवासी अस्थान जिला दरभंगा बिहार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सीताराम और रियाजुल की गंभीर स्थिति होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं अन्य यात्रियों का औराई सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। उसके बाद गंतव्य के लिए रवाना