फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   road

सिक्सलेन बढ़ी रफ्तार,सर्विसलेन पर हादसों का इंतजार

Tue, 17 Nov 2020 05:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
road
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिक्सलेन का कार्य पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यातायात को हरी झंडी दे दी, लेकिन हादसों को निमंत्रण दे रही सर्विसलेन को लेकर तनिक भी चिंता नहीं है। अंडरपास ब्रिज के नीचे गंदगी का अंबार, बाजारों में बड़े प्रतिष्ठानों के सामने डग्गामार वाहनों की अवैध पार्किंग से सर्विस लेन दुर्दशा का शिकार हो रही है। 2447 करोड़ की लागत से एनएचएआई ने सिक्सलेन का निर्माण 90 फीसद तक पूर्ण कर अंडरपास और ओवरब्रिज से आवागमन शुरू कराते हुए मेंटनेंस विभाग को अतिक्रमण, गंदगी, उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी है। बावजूद इसके गोपीगंज नगर, जंगीगंज बाजार, धनतुलसी मोड़, वहिदानगर, ऊंज बाजार, कौलापुर, घोसिया, माधोसिंह, महाराजगंज, बाबूसराय में सर्विस लेन पर अतिक्रमण और गंदगी करने वालों शिकंजा नहीं कसा जा सका है। समस्या का मुख्य कारण यह है कि प्राधिकरण की तकनीकी टीम ने मनमाने ढंग से नक्शा तैयार कर 72 किलोमीटर वाले हंडिया-राजातालाब खंड को डिवाडइर से घेर दिया। लगभग तीन से पांच किलोमीटर की दूरी पर बने अंडरपास ब्रिज से पासिंग लेकर लोग सर्विसलेन से आवागमन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों तक पहुंचते हैं। सिक्सलेन पर चढ़ने के बाद न बड़े वाहन बीच में उतर पा रहे हैं न चढ़ पाते हैं। छोटे-बड़े वाहन चालक वाहनों को जहां चाहते हैं, वहीं खड़ी कर सामान की खरीदारी शुरू कर देते हैं। ऐसे में सर्विसलेन से आवागमन करने वालों को हादसे का इंतजार रहता है। पीडी एनएचएआई एके राय ने बताया कि मेंटनेस विभाग सुबह से शाम तक चक्रमण कर अतिक्रमण और अवैध ढंग से पार्किंग पर नजर रख रही है। गत सप्ताह गिट्टी-बालू को जेसीबी मशीन से हटवाया गया था। बाजारों में सर्विसलेन पर अवैध पार्किंग करा रहे बड़े दुकानदारों को चिह्नित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed