फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Road accident in bhadohi Carpet weaver dies after being hit by vehicle on Varanasi Prayagraj highway

Bhadohi: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से कालीन बुनकर की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 15 Oct 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 04:25 PM IST
सार

भदोही जिले के बाबूसराय में शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे हुए सड़क हादसे में कालीन बुनकर नरेश गौतम (40) निवासी कटका की मौत हो गई। जानकारी होने पर एसडीएम औराई लालबाबू दुबे ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। 

विज्ञापन
Road accident in bhadohi Carpet weaver dies after being hit by vehicle on Varanasi Prayagraj highway
कालीन बुनकर की मौत से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के बाबूसराय में शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे हुए सड़क हादसे में कालीन बुनकर नरेश गौतम (40) निवासी कटका की मौत हो गई। जानकारी होने पर एसडीएम औराई लालबाबू दुबे ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि नरेश गौतम चार भाइयों में बड़ा और चार बच्चों का पिता है। वह बाबूसराय स्थित एक कालीन कंपनी में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह वह किसी कार्य से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे को पार कर रहा था। प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे एसडीएम औराई ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।   प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed