फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Revamp: The image of the primary school will improve with 2.5 million

कायाकल्प : 25 लाख से सुधरेगी प्राथमिकी विद्यालय की तस्वीर

Sat, 14 Feb 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Revamp: The image of the primary school will improve with 2.5 million
ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित 28 गांवों में से रामरायपुर प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प किया जाएगा। शासन से 25 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। इसमें इंटरलॉकिंग, पेंटिग, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। पालिका जल्द ही काम शुरू कराएगी। भदोही नगर पालिका में परिसीमन के बाद साल 2021 में 28 गांव शामिल हुए। साल 2022 के चुनाव में तीन नए वार्ड बनाए गए। शहर में शामिल होने के बाद भी इन गांव में जरूरी विकास कार्य नहीं हो पाए। अब धीरे-धीरे मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। पालिका की ओर से प्राथमिक विद्यालय रामरायपुर में काम कराने के लिए प्रस्ताव बनाया गया। जिसको अब स्वीकृति मिल गई है। विद्यालय में 25 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग, पेंटिग, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, स्कूल तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि रामरापुर विद्यालय के कायाकल्प के लिए योजना तैयार की गई है। 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। 15वें वित्त के बजट से कार्य होंगे। धनराशि आते ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed