फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Responsible indifferent, compulsion to walk on broken road

Bhadohi News: जिम्मेदार उदासीन, टूटी सड़क से चलना मजबूरी

Tue, 06 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Responsible indifferent, compulsion to walk on broken road
भदोही-वाराणसी मार्ग से जुड़े रोटहां-अनेगपुर मार्ग मरम्मत न होने से ध्वस्त हो चुकी है। इससे इन रास्तों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। जगह-जगह बिखरी गिट्टियों से फिसलकर कई साइकिल सवार गिर चुके हैं। बारिश में तो यह सड़क पानी में डूब जाती है।कालीन कारोबारियों की सुविधा को देखते हुए वर्ष 2014 में रोटहा चौराहा से अनेगपुर तक एसआईडी योजना के तहत करीब दो करोड़ 99 लाख की लागत से 1200 मीटर सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया गया था। कार्यदाई संस्था भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से बनी सड़क दो साल में ही जर्जर होने लगी। कालीन निर्यातक हाजी साबिर अली, जावेद अली ने बताया कि जर्जर सड़क को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक कालीन कंपनियां है। जिस पर विदेशी आयातकों का आना-जाना रहता है, लेकिन खराब सड़क होने से निर्यातक भदोही में ही सैंपल आदि दिखाकर शांत हो जाते हैं। कारोबारी अजय दुबे, ललित दुबे, बॉबी दुबे ने कहा कि सड़क को लेकर अधिकारी अगर गंभीरता दिखाते तो मरमत जरूर होती। जल्द ही कोई निर्णय न लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed