फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Responsibility assumption ceremony of Bharat Vikas Parishad

Bhadohi News: भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह

Mon, 03 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assumption ceremony of Bharat Vikas Parishad
भदोही। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पेशवानी ने कहा कि परिषद का गठन जिस उद्देश्य से किया गया है। उसे पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। भदोही कालीन नगरी इकाई में प्रबुद्ध वर्ग को युवाओं का अच्छा साथ मिला है। इसलिए आशा है कि संस्था अपने रचनात्मक कार्यों से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। वे बीती रात रजपूरा कालोनी के एसिस्डा भवन में नए पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सेवा और समर्पण है और यह बात समाज में जानी चाहिए। जहां तक संभव हो सभी लोग मिल कर परस्पर सहयोग से संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लिए गठित नई कार्यकारिणी जिसमें संरक्षक बेचूलाल गुप्ता व डा.एसपी गुप्ता, अध्यक्ष रामू शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप बरनवाल, सचिव संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रमेश पुरोहित, सह वित्त सचिव बसंत चाण्डक, प्रकल्प प्रमुख संदीप कानोडिया, महिला संयोजिका मधु श्रीवास्तव के अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्यों को दायित्व ग्रहण कराया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में अध्यक्ष रामू शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही संस्था द्वारा नगर के एक चौराहे का सुंदरीकरण कराकर वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। लोगों के सहयोग से सेवा के कार्य भी शुरु किए जाएंगे। इस दौरान रमेश चंद गुप्ता, संतोक चन्द गोलछा, रमेश काबरा, सुनील खुल्लर, रविन्द्र गुप्ता, प्रमोद बरनवाल, सुरेश प्रसाद अग्रवाल, सुरेश चन्द जायसवाल, प्रकाश चन्द हर्ष, अशोक कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार दुबे, रामानन्द नेहरा, धर्मपाल गुप्ता, प्रशांत कुमार, गौरव मिश्र, रजंन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed