ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कंसापुर जिला कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा का जन्म दिवस मनाकर सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के प्रणेता छोटे लोहिया किसान परिवार में जन्म लेकर राजनीतिक सफर तक गरीबों, असहायों की सेवा करते रहे। गांव में प्राथमिक शिक्षा लेने के बाद वह इलाहाबाद पहुंचे और अपना कार्य क्षेत्र मान लिया। छोटे लोहिया के अधूरे सपनों को पूरा करना ही हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। प्रदीप यादव ने कहा कि छोटे लोहिया सात बार केंद्रीय मंत्री रहकर भी गाड़ी-बंगला नहीं बनाया। समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने में छोटे लोहिया के योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति रामकिशोर बिंद, संतोष यादव ,विजय सोनकर, कल्लन यादव, लालचंद बिंद, उमेश बिंद, सर्वेस यादव, कमलेश यादव आदि रहे।