फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolution Day: Flurry of complaints, negligible settlement

समाधान दिवस: शिकायतों की झड़ी, नाममात्र का हुआ निस्तारण

Sat, 14 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Resolution Day: Flurry of complaints, negligible settlement
ज्ञानपुर। राजस्व और पुलिस महकमें से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दावा समाधान दिवस में फेल होता दिख रहा है। शनिवार को थानों और कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतों की झड़ी लग गई। 115 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें मात्र 17 फरियादियों को ही तत्काल न्याय मिल सका। लंबित मामलों का निस्तारण करने के लिए पूर्व की तरह टीमें गठित की गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर और गोपीगंज कोतवाली में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दो घंटे से अधिक समय तक आम जन की शिकायतें सुनीं। डीएम ने प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि कड़ी धूप में दूर से न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले लोगों के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। जो मामले लंबित हैं उन्हें हर हाल में एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कर दें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी समाधान दिवस में उसकी हकीकत देखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जमीन संबंधित, आईजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर निस्तारित करने के लिए कहा। ज्ञानपुर में पांच मामलों में तीन और गोपीगंज में 28 में तीन का निस्तारण हो सका। सुरियावां में तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति की देखरेख में कुल 17 मामले आए। इसमें पांच का निस्तारण किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय आदि रहे। दुर्गागंज में नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने अध्यक्षता की। यहां कुल पांच मामले आए, जिसमें एक निस्तारित हो सका। इस मौके पर थाना प्रभारी चित्रकूट पुरी संग हल्का लेखपाल मौजूद रहे। ऊंज में आए आठ शिकायतों में एक का निस्तारण किया गया। औराई में 24 प्रार्थना पत्रों में एक निस्तारित किया गया। भदोही कोतवाली में एसडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां पर 20 प्रार्थना पत्रों में दो, कोइरौना में चार में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। चौरी में चार मामलों में मात्र एक का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed