फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Report sent to 140 schools for determination of center

केंद्र निर्धारण के लिए 140 स्कूलों की भेजी रिपोर्ट

Fri, 01 Jan 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Report sent to 140 schools for determination of center
ज्ञानपुर। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। तीनों तहसील में गठित समितियों की रिपोर्ट के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 140 स्कूलों की आख्या बोर्ड को भेज दी है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन केंद्र का निर्धारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी- मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जिले के 183 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में 140 ने केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। स्कूलों में भवन, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, वॉयस रिकार्डर समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को भी ऑनलाइन फीड करना था। विभाग के मुताबिक स्कूलों की ओर से कई जरूरी सुविधाओं की गलत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील में समिति के अधिकारियों ने जांच कर रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि तीनों तहसीलों की रिपोर्ट आ चुकी है। उसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर फीड करा दिया गया है। एक से डेढ़ सप्ताह में बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण कर दिया जाएगा। केंद्र निर्धारण होने पर स्कूलों की ओर से आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के गाइडलाइन का पालन करने के लिए इस साल केंद्रों की संख्या 20 से 30 बढ़ सकती है। जिससे 115 से 120 स्कूलों को केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed