फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Repairs carried out on the Magai River bridge; railing to be installed soon.

Bhadohi News: मगई नदी के पुल की कराई मरम्मत, जल्द लगेगी रेलिंग

Thu, 16 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Repairs carried out on the Magai River bridge; railing to be installed soon.
मंगई नदी पुल पर कराया गया मरम्मत का कार्य। संवाद
जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर-मनारपुर के पास स्थित मगई नदी पुल पर बने गड्ढों की शिकायत का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संज्ञान लेते हुए मरम्मत का कार्य पूरा करा दिया है। करीब 17 वर्ष पुराने इस पुल की स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मदनपुर पारा निवासी बबलू यादव ने बताया कि गाजीपुर आलमपट्टी से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महार धाम जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। पुल का उद्घाटन 1 नवंबर 2009 को तत्कालीन विधायक ने किया था। निर्माण के बाद से पुल की नियमित मरम्मत नहीं होने के कारण उस पर गहरे गड्ढे बन गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर पुल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पुल की मरम्मत के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना भी तैयार की गई है। पुल के दोनों छोर पर रेलिंग, मिट्टी भराई तथा रंगाई के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शासन को प्रस्ताव और एस्टीमेट भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed