फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Renovation of one kilometer road of Shuklan Basti of Narepar for seven lakh rupees

Bhadohi News: सात लाख से नारेपार की शुक्लान बस्ती के एक किमी सड़क का नवीनीकरण

Wed, 24 Jun 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Renovation of one kilometer road of Shuklan Basti of Narepar for seven lakh rupees
नारेपार शुक्लान बस्ती की पेंटिंग हो रही सड़क। संवाद
सीतामढ़ी। डीघ ब्लाॅक के नारेपार की शुक्लान बस्ती की एक किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण का कार्य तेजी से जारी है। करीब सात लाख की लागत से हो रहे इस सड़क का मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने पेंटिंग का कार्य शुरू कराया। विभाग का लक्ष्य है कि बारिश के पहले काम पूरा कर लिया जाए। जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग से शुक्लान बस्ती बारीपुर माइनर नहर तक लगभग एक किलोमीटर की सड़क काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सोमवार से इस सड़क की पेंटिंग का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सड़क से नारेपार की गड़ेरिया की बारी, शुक्लान, मठहा, बारीपुर की दलित बस्ती, प्रयागराज जनपद के रामनगर, गोपालपुर और सुअरा लमाही गांव के ग्रामीणों के लोगों का आवागन होता है। एई रविन्द्र सिंह और जेई वीबी सिंह ने कहा कि जर्जर सड़कों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मरम्मत में मानक का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed