फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Religious training in bhadohi

संस्कृत संस्थान में मिलेगा धर्म-कर्म का प्रशिक्षण

Mon, 03 Feb 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Religious training in bhadohi
कौलापुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से ब्लॉकवार खोले जा रहे प्रशिक्षण केंद्रों में लोगों को प्रतिदिन दो-दो घंटे का विशेष प्रशिक्षण देकर धर्म-कर्म में निपुण कराया जाएगा। उक्त बातें सोमवार को औराई विकास खंड के जखांव गांव स्थित राजाराम संस्कृत महाविद्यालय परिसर में पुरोहित प्रशिक्षण एवं संस्कृत संभाषण केंद्र का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेत्री सपना दुबे ने कही। इस मौके पर मौजूद प्रोफेसर डॉ. गोमती शरण पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। वक्ताओं ने कहा कि पुरोहित को चरित्रवान होकर समाज में इज्जत बचानी चाहिए। तभी वह सम्मान का हकदार बनता है। शास्त्रीय विधि से क्रिया-कर्म की जानकारी और उस पर अमल करने की भावना रखनी होगी। केंद्र में शिक्षक बच्चों को संस्कृत की शिक्षा देकर निपुण करेंगे। योजना के तहत प्रदेश सरकार केंद्रों में शिक्षकों की तैनाती भी करेगी, जो विलुप्त हो रहे संस्कृत शिक्षा को जीवंतता देकर प्रशिक्षुओं को संस्कारवान बनाएंगे। इस मौके पर केंद्र अध्यक्ष डॉ. लीलाधर त्रिपाठी, भाजपा नेता और व्यवसायी गगन गुप्ता, माया त्रिपाठी, डॉ. आलोक त्रिपाठी, शिक्षक प्रफुल कुमार तिवारी, राजन पांडेय, राजन दुबे समेत बड़ी संख्या में सभ्रांतजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालयों का होगा स्थलीय निरीक्षण
कौलापुर। भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री सपना दुबे ने कहा कि शीघ्र ही जनपद में एक दर्जन से अधिक संख्या में संचालित संस्कृत विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत से शासन को रूबरू कराया जाएगा। बताया कि एक ओर केंद्र और प्रदेश की सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है तो दूसरी ओर जिम्मेदार विद्यालयों का बेजा लाभ उठाकर शोषण कर रहे हैं। गौर किया जाए तो अधिसंख्य संस्कृत विद्यालयों की जमीनों पर अवैध अतिक्रमण, बिना शिक्षण कार्य के वेतन लेने, रंगाई-पुताई के नाम पर कागजी कोरम पूरा करने, फर्जी ढंग से छात्र संख्या दिखाने, कमरों का ताला न खुलने के मामले सामने आए हैं, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed