फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relatives insist on conducting a second postmortem and an investigation by the police from another station

Bhadohi News: दोबारा पोस्टमार्टम और दूसरे थाने की पुलिस से जांच कराने की मांग पर अड़े परिजन

Thu, 26 Feb 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Relatives insist on conducting a second postmortem and an investigation by the police from another station
गोपीगंज में घायल की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन करते लोग। संवाद
गोपीगंज। चुड़िहारी मोहल्ला वार्ड संख्या 17 में बीते 10 फरवरी को विवाद में घायल होने के बाद हुई मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ गया है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मौत के दूसरे दिन शव को दफनाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पूरे मामले की दूसरे थाने की पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। गोपीगंज नगर के वार्ड 17 चुड़िहारी मोहल्ला निवासी मो. नसीम (39) बीते 10 फरवरी को अपने मकान में गली की तरफ दरवाजा लगा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए थे। उनका सीएचसी में उपचार हुआ था। परिजनों के अनुसार मारपीट में गंभीर रूप घायल नसीम की 14 दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मृतक की बेटी सीबा बानो और भाभी इशरत ने आरोप लगाया कि मामले में राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक का उल्लेख नहीं हैं, जबकि पुलिस माहौल बनाने के लिए ऐसी बातें फैला रही है। परिजन चिकित्सकों की स्वतंत्र टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने और किसी अन्य थाने से निष्पक्ष जांच कराने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed