फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Recovery in the name of housing, villagers reach headquarters

आवास के नाम पर वसूली, मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण

Wed, 24 Feb 2021 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of housing, villagers reach headquarters
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सुधवैं गांव के लोग। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाक के सुधवैं और नवधन गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रोजगार सेवक और सेक्रेटरी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएम आर्यका अखौरी से मुलाकात करते आरोप लगाया कि साल 2017 में प्रधानमंत्री आवास के लिए गरीब परिवारों ने आवेदन किया था ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को अवगत कराया कि पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से 20 से 25 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। बताया कि पैसा नहीं देने पर अपात्रों से सुविधा शुल्क लेकर आवास का आवंटन कर दे रहे हैं । पूर्व के दिनों में कई अन्य गांवों के लोगों की शिकायत पहुंचने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए बीडीओ, एडीओ पंचायत को पारदर्शिता के साथ उन्हीं पात्रों को आवास आवंटन कर धनराशि उनके खाते में भेजने का निर्देश दिया था जो पात्र हैं लेकिन आगामी दिनों संपन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की राजनीति कर पूर्व प्रधान, नये उम्मीदवार अपने चहेतों को भी लाभ दिलाने के लिए धांधली की सीमा पार कर चुके हैं। जबकि 2015 से 2020 के कार्यकाल तक आवंटित आवास का लाभ ऐसे लोगों को दे दिया गया है जो उसके पात्र नहीं थे। वास्तविक गरीब परिवार तब से अब तक आवास को पाने के नाम पर भटकते आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर शासन ने ब्लॉकवार प्रशासक नियुक्त किया है जिनकी भूमिका भी संदिग्ध होने के चलते पात्रों को हैरान होना पड़ रहा है। आवास आवंटन में अवैध वसूली, पात्रता सूची में फेरबदल को बंद नहीं कराया जा सका तो पीड़ित परिवार अनशन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कविता देवी गौतम, सरोजा देवी, रीता देवी, प्रमिला देवी, कुंती देवी, जड़ावती, रूपचंद गौतम, मैना देवी, रुपमति देवी, कौशिल्या देवी, रुपा देवी, कमला देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed