फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Record broken for four years, people chilled in 6.4 degree Celsius temperature

चार साल का टूटा रिकार्ड, 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में ठिठुरे लोग

Mon, 20 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Record broken for four years, people chilled in 6.4 degree Celsius temperature
ठंड व गलन बढ़न के साथ ही रविवार को बीते चार वर्षों का रिकार्ड टूट गया। बीते 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 व 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2019 में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री तक लुढ़का था।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। कालीन नगरी समेत समूचा पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में है। चार दिन से गिरते तापमान के कारण जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के बीच ठंड का असर इतना ज्यादा रहा कि धूप खिली रहने के बावजूद गलन से लोग ठिठुरते रहे। अलाव दिन भर लोगों का सहारा बना रहा। ठंड के कारण गुलजार रहने वाले ज्ञानपुर नगर में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर गया। उधर, ज्ञानपुर शहर में अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशान देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव के लिए धनराशि जारी की गई है, इसके बावजूद अलाव नहीं जल रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां स्थित मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को पूर्ण रूप से धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन तेज सर्द पछुआ हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि यह मौसम रबी की फसल के लिए बेहतर है।
विज्ञापन

उधर, इस बार सर्दी ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2018,19 और 20 में 19 दिसंबर का न्यूनतम तापमान इस बार के मुकाबले अधिक रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2018 में 19 दिसंबर को दिन का तापमान 18.2 डिग्री और रात का तापमान 12.1 डिग्री था, जबकि 2019 में दिन का तापमान 17 डिग्री और रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2020 में अधिकतम 22 और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। 2021 में 19 दिसंबर को अधिकतम 19.1 और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed