फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RCC road ready; travel will become smoother

Bhadohi News: आरसीसी सड़क तैयार, आवागमन होगा सुगम

Sat, 31 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
RCC road ready; travel will become smoother
नई बाजार के वार्ड पांच में बनी आरसीसी रोड। संवाद
नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के उत्तर फटका स्थित शीतला मंदिर होते हुए स्कूल तक करीब 300 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने से आवागमन अब सुगम हो गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत करीब 28 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया है। सड़क के किनारे अब लाइट लगाई जाएगी। सड़क तैयार होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत नईबाजार में कुल 13 वार्ड है, करीब 25 से 28 हजार की आबादी है। उत्तर फटका से शीतला माता मंदिर होते स्कूल जाने वाले रास्ते पर बारिश के दिनों हमेशा पानी लगता था। इससे लोगों को परेशानी होती थी। कीचड़ युक्त रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था। सड़क बनवाने की मांग लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सोनकर से की थी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। बजट की स्वीकृति होने पर 300 मीटर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। अध्यक्ष ने बताया कि नगर में प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि नगर पंचायतों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आम जनता को बेहतर सड़क, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed