फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   rawan dahan

विजयदशमी: आज जलेगा बुराई का रावण

Tue, 08 Oct 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
rawan dahan
ज्ञानपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके निमित्त तैयारियों को देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। रामलीला के समापन के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कई स्थानों पर दहन करने के लिए विशालकाय रावण बनाया गया है। दशहरा पर जिले में विभिन्न स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन

मर्यादा की रक्षा के लिए संग्राम में स्वयं पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण को धराशायी किया था। उसके बाद से बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व को सोल्लास मनाने का चलन शुरू हुआ। इस बार दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। दशहरा पर परंपरागत ढंग से रावण के पुतले जलाए जाएंगे। इसके लिए कई स्थानों पर विशालकाय रावण तैयार किया गया है। केएनपीजी कॉलेज के रामलीला मैदान पर आयोजित दशहरा में 40 फीट ऊंचा रावण जलाया जाएगा। ज्ञानपुर के रावण के पुतले का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पुरानी बाजार में राजू कुरैशी रावण का पुतला बना रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार 40 फीट के रावण को बनाया जा रहा है। अगली बार इससे भी ऊंचा रावण बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसी तरह औराई क्षेत्र के सहसेपुर में भी विशालयकाय रावण जलाया जाएगा। समिति के शुभम मिश्रा ने इसे जिले का सबसे बड़ा रावण का पुतला होने का दावा किया। दशहरा पर विविध स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाएगा। अभोली ब्लॉक के भौथर गांव में विजयदशमी का मेला लगेगा। यह जानकारी ग्राम प्रधान कृपा शंकर तिवारी ने दी। मोढ़ क्षेत्र के बरमोहनी गांव में भी मेला लगेगा। पूर्व बीडीसी संजय यादव ने बताया कि मेला परंपरागत ढंग से होगा। इसी तरह अन्य तमाम स्थानों पर दशहरा मेला का आयोजन किया गया है। इसके लिए तमाम दुकानें और झूले आदि सज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed