फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five vehicles involved in a collision caused by a pickup truck in Bhadohi Gopiganj

भदोही: गोपीगंज में पिकअप की टक्कर से भिड़े पांच वाहन, पांच महिला समेत सात घायल; एक घंटे हाईवे जाम

Fri, 09 Oct 2026 05:30 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: किशन चौबे Updated Fri, 09 Oct 2026 05:30 PM IST
सार

भदोही के गोपीगंज में गिराई के पास हाईवे डायवर्जन के दौरान पांच वाहनों की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। टूरिस्ट बस में सवार 15 यात्री सुरक्षित बच गए। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
Five vehicles involved in a collision caused by a pickup truck in Bhadohi Gopiganj
गोपीगंज सड़क हादसा, भदोही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिराई के पास शुक्रवार को मरम्मत कार्य के लिए किए गए डायवर्जन के बीच पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं, टूरिस्ट बस में सवार 15 तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।

विज्ञापन



पिकअप की टक्कर से भिड़े कई वाहन
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गिराई के पास मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते दक्षिणी लेन के वाहनों को भी उत्तरी लेन से गुजारा जा रहा है। गुप्ता हॉस्पिटल के सामने एक लेन बंद कर वाहनों को दूसरी ओर मोड़ने के लिए टर्निंग बनाई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे वाहनों के बीच एक मालवाहक पिकअप की ऑटो से टक्कर हो गई। इसके बाद टूरिस्ट वाहन और ट्रेलर भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। इसी दौरान ऑटो और बाइक में भी टक्कर हो गई। देखते ही देखते पांच वाहन हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

ऑटो चालक समेत सात लोग घायल
हादसे में ऑटो चालक प्रदीप कुमार दुबे (50) निवासी बैरी बीसा के अलावा ऑटो सवार सीता देवी (45) निवासी कोइलरा, कविता देवी (50) निवासी संसारापुर, संमता देवी (50) और अनीता देवी (35) निवासी बैरी बीसा घायल हो गईं।

वहीं, बाइक सवार रविंद्र कुमार हरिजन (28) और अनुराग (21), दोनों निवासी राजमला कोइरौना, भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टूरिस्ट बस में सवार 15 यात्रियों के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। पलटे वाहनों को सीधा कराया गया, जबकि ट्रेलर को पुलिस थाने ले जाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि डायवर्जन के कारण वाहनों का दबाव है। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed