फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Preliminary Eligibility Test will be held at 13 centers, with 33,984 candidates participating

Bhadohi News: 13 केंद्रो पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, 33 हजार 984 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 09 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The Preliminary Eligibility Test will be held at 13 centers, with 33,984 candidates participating
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें प्रति पाली 5664 अभ्यर्थी समेत कुल 33 हजार 984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में कई भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अनिवार्य है। यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को कराई जाएगी। परीक्षा को अब 15 दिन शेष है। इससे पूर्व ही शिक्षा विभाग की तरफ से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पीईटी के लिए भी राजकीय, वित्तपोषित और सीबीएसई के विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पारदर्शी एवं सकुशल परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने पर्यवेक्षक, मजिस्ट्रेट की तैनाती में जुट गया है। केंद्रो पर जरूरी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने का भी निर्देश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि एक पाली में 5664 अभ्यर्थी समेत छह पालियों में कुल 33 हजार 984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 13 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट संग कक्ष निरीक्षकों की जल्द ही तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

पीईटी के लिए यह बनाए गए हैं केंद्र
जिले में पीईटी के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, काशी नरेश विश्वविद्यालय में दो केंद्र, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और गोपीगंंज, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई, बुनमैक्स कान्वेंट स्कूल गोधना, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर और गोपीगंज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, टेंडर हर्ट्स स्कूल घोसियां शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed