ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन विभिन्न खेलकूद के आयोजन हुए। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच हजार मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में रविंद्र कुमार बिंद और छात्रा में नेहा ने पहला स्थान हासिल किया।क्रीड़ा सचिव डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले सत्र में 400 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में संदीप कुमार मौर्य प्रथम, रंगनाथ बिंद द्वितीय और युवराज यादव तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में अंकी यादव, प्रीति और लक्ष्मी प्रजापति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय सत्र में लंबी कूद छात्र वर्ग में शौर्य यादव, सिद्धार्थ शुक्ला एवं रंगनाथ बिंद जबकि छात्रा वर्ग में गीता कुमारी, गीता, रोशनी प्रजापति प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो छात्रा वर्ग में गीता कुमारी प्रथम, प्रकृति मिश्रा द्वितीय एवं सेजल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. अंशूबाला, डॉ. शिवमंगल यादव, डॉ. प्रीति, डॉ. उष्मा, डॉ. रजनीश द्विवेदी, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. मोनिका, डॉ. ज्योति, डॉ .डॉ. सदानंद, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, डॉ. सीमी आजम, डॉ. दीप नारायण, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. राममूर्ति, डॉ. श्रीश उपाध्याय, डॉ. प्रतीक, डॉ. महेंद्र कुमार आदि रहे। संचालन डॉ. ऋचा ने किया।