{"_id":"5f32dd427f38d863e730509a","slug":"rape-case-against-two-including-village-development-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म का केस, घटना के डेढ़ माह बाद पुलिस ने दर्ज की FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म का केस, घटना के डेढ़ माह बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
Tue, 11 Aug 2020 11:32 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के अभोली ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना के तकरीबन डेढ़ माह बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति शराबी है। आरोप लगाया कि गत 22 जून को सेक्रेटरी संतोष कुमार और बनवारी बिंद ने उसे एक स्कूल में आवास दिलाने की बात कहकर बुलाया। आवास की लालच में वह स्कूल पहुंची तो दोनों लोग शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर उसे पास में बैठाकर अश्लील हरकत करने लगे और शराब पिलाने का प्रयास करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज कर गिरा दिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने के करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने रविवार को दोनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित तीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। सुरियावां एसओ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन