फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ranking of six out of seven bodies slipped, Bhadohi got 417th place and Gopiganj got 416th place

Bhadohi News: सात में से छह निकायों की रैंकिंग फिसली, भदोही 417 और गोपीगंज को मिला 416 स्थान

Sat, 19 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ranking of six out of seven bodies slipped, Bhadohi got 417th place and Gopiganj got 416th place
मनोज कुमार गुप्ता ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की रैंकिंग में सुरियावां को छोड़कर सभी निकायों की रैंकिंग गिरी है। घर-घर कूड़ा कनेक्शन, एमआरएफ सेंटर के संचालन में लापरवाही और खाली प्लाटों में फेंके गए कचरों ने निकायों की रैकिंग बिगाड़ दी है। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो गोपीगंज नगर पालिका की रैंक 416 अंक गिरकर 182वें स्थान से 598वें स्थान पहुंच गई। वहीं, ज्ञानपुर की रैंक 198 अंक गिरकर 528वें स्थान पर पहुंच गई है। सुरियावां नगर पंचायत ने अपने रैंकिंग में 23 अंक की सुधार की है। 308वें स्थान से अब 285 वें स्थान पर पहुंची है।
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए शासन की ओर से हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निकायों में स्वच्छता के लिए लाखों का बजट आता है। फिर भी स्वच्छता की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही हैं। इस कारण निकायों में सफाई की हालत खराब है। बीते साल की अपेक्षा इस साल भले ही सभी निकायों ने सात हजार प्लस स्कोर किया है, लेकिन स्वच्छता में सुधारों के नाम पर निकायों की रैकिंग में जबरदस्त गिरावट हुई है। साल 2023-2024 की रैकिंग में जहां नईबाजार 14वें स्थान पर थी। इस बार वह 287 रैंक गिरकर 301वें स्थान पर पहुंची गई है। भदोही नगर पालिका 110वें से 527वें, खमरिया 215 से 340वें, घोसिया 382 से 386वें, ज्ञानपुर 330 से 528वें और गोपीगंज 182वें स्थान से सीधे 598वें स्थान पर पहुंच गई है। जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में तीन लाख की आबादी रहती है। आबादी के लिहाज से सबसे अधिक भदोही और फिर गोपीगंज है।
विज्ञापन



- 07 नगर निकाय
- 28 वार्डों हैं जिले में
- 03 लाख की आबादी है
- 200 सफाईकर्मी हैं


इन कारणों से पिछड़ी रैंकिंग
-घर-घर कूड़ा उठान फेल
-गीला व सूखा कचरा अलग करने में नहीं है दिलचस्पी
-कई निकायों में जलभराव से निपटने के इंतजाम नहीं
-सफाई का ठेका लेने वालों ने बरती लापरवाही
-वॉल पेटिंग में दिखाई उदासीनता
-कूड़े के निस्तारण में लापरवाही
-नाली की सफाई में उदासीनता
-शौचालयों की सफाई में लापरवाही
-खाली प्लाटों में डंप कचरे
-मॉनीटरिंग की कमी

नगर निकाय
पिछली रैकिंग इस साल की रैकिंग गिरावट

गोपीगंज 182 598 416
भदोही 110 527 417
ज्ञानपुर 330 527 197
घोसिया 382 386 04
खमरिया 215 340 125
नई बाजार 14 301 287


बीते साल की अपेक्षा इस साल निकायों की रैंकिंग गिरी है। सुरियावां की रैंकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है। इस बार स्कोरिंग के मामले में सात में से चार निकायों ने सात हजार प्लस स्कोर किया है। वहीं, तीन ने छह हजार प्लस स्कोर किया है। रैंकिंग में सुधार करने के लिए प्रयास किया जाएगा। - नेहा कपूर, डीपीएम, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article