{"_id":"6ac012ffd4e1d739db07ab9c","slug":"rani-discharged-from-hospital-after-roadside-delivery-both-mother-and-child-are-healthy-bhadohi-news-c-20-1-vns1027-1566488-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क किनारे प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती रानी डिस्चार्ज, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क किनारे प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती रानी डिस्चार्ज, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
विज्ञापन
एंबुलेंस में बैठने के बाद प्रसूता के गोद में बच्चे को देते ईएमटी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : samvad
ज्ञानपुर। जिला चिकित्सालय के गेट के सामने सड़क किनारे चादर की आड़ में प्रसव होने के बाद महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराई गई रानी को शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला दो दिन से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थी। डॉक्टरों की टीम ने छुट्टी से पहले उसका ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन समेत आवश्यक जांच की। हीमोग्लोबिन 10.5 ग्राम से अधिक मिलने और स्वास्थ्य सामान्य पाए जाने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से 102 एंबुलेंस मंगाई गई, जिससे रानी और उसके नवजात बच्चे को घर भेजा गया।
ये था मामला
जोरई निवासी 20 वर्षीय रानी पत्नी सुनील वनवासी का मंगलवार की देर रात जिला अस्पताल के गेट के सामने सड़क किनारे चादर की आड़ में प्रसव हुआ था। घटना सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। इसके बाद रानी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
वर्जन
जांच में रानी का हीमोग्लोबिन 10.5 ग्राम से अधिक पाया गया। स्वास्थ्य सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 102 एंबुलेंस से प्रसूता और नवजात शिशु को उनके घर भेजा गया।-डॉ. एसके चक, सीएमओ