फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ramlila

भदोही की रामलीला

Fri, 27 Sep 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ramlila
भदोही। मयार्दपट्टी में चल रही रामलीला मंचन में बुधवार की रात अयोध्या के कलाकारों ने सबरी मिलन, हनुमान, सुग्रीव मिलन, बालि वध, अशोक वाटिका, लंकादहन, सेतु बंधन आदि लीलाओं का मंचन किया। हल्की बूंदाबांदी के बाद भी आस्थावान डटे रहे। लंका दहन की लीला देख श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे रहे थे। परिसर जय बजरंग बली के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

अपहरण के बाद सीता की खोज में निकलने राम और लक्ष्मण की भेंट घायल जटायु से होती है। जटायु प्रभु को सारी बात बताते हैं और वे परलोक सिधार जाते हैं। उनका अंतिम संस्कार राम जी द्वारा किया गया। सबरी आश्रम पहुंचने पर दोनों भाइयों का सबरी सत्कार करती हैं। राम द्वारा सबरी को नवधा भक्ति का ज्ञान दिया जाता है। इसके बाद श्रीराम का मिलन हनुमान से होता है। हनुमान दोनों भाइयों को सुग्रीव से मिलाते हैं। सुग्रीव की पीड़ा सुन श्रीराम बालि का वध करते हैं। इस दौरान सुग्रीव की आज्ञा पाकर वानरी सेना माता सीता की खोज में निकल पडती है। समुद्र लांघकर हनुमान जी लंका पहुंचते हैं। अशोक वाटिका में माता सीता की दशा देख बजरंगबलि व्यथित हो जाते हैं और उनकी आज्ञा पर लंका को तहस नहस करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

इसी बीच जब रावण ने उनकी पूंछ में आग लगा दी तो उनका कहर लंका पर बढ़ गया और वे दौड़ दौड़ कर पूरी लंका को आग के हवाले कर देते हैं। लौटकर हनुमान जी पूरे प्रकरण की जानकारी श्रीराम को देते हैं। जिसके बाद वानरी सेना समुद्र पर सेतु बनाने में जुट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed