फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rallied to protest the plight of Sonkri route

सोनखरी मार्ग की बदहाली के विरोध में हुए लामबंद

Wed, 06 Jul 2016 02:01 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 06 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rallied to protest the plight of Sonkri route
गोपीगंज नगर के वार्ड संख्या चार में कई साल से खराब पड़े सोनखरी मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
लंबे समय से जर्जर और जलजमाव के चलते नारकीय बन चुके गोपीगंज-सोनखरी ईदगाह मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह नागरिकों ने प्रदर्शन किया था। मामला संज्ञान में आते ही दोपहर में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के साथ मौके पर पहुंच गए। मार्ग की हालत वास्तव में दयनीय देखकर डीएम ने एक्सईएन को निर्देश दिया कि 12 घंटे के अंदर मार्ग को ठीक कराएं। बता दें कि यह रास्ता ईदगाह की ओर भी जाता है। जहां ईद पर नमाजियों का जमावड़ा होगा।  इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इससे नागरिकों की नाराजगी जाती नजर आई। मरम्मत कार्य शुरू होने पर लोगों ने कहा कि मार्ग दुरुस्त हो जाने पर ईद की नमाज अदा करने के दौरान कीचड़ से मुक्ति मिल जाएगी। इससे पूर्व नागरिकों ने सोनखरी मार्ग को लेकर सुबह प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से जर्जर मार्ग को लेकर आवागमन में नागरिकों को परेशानी हो रही है। इस रास्ते से हर रोज हजारों स्कूली बच्चे आते-जाते हैं, जो मार्ग पर दुर्दशा झेलते हैं। बारिश में इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि बच्चे गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचते हैं। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी थी कि यदि नमाज पढने में समस्या हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता माबूद खां, सरवर खां, बल्ला, एनुल-हक, किशन लाल, बसंत लाल, सुभाष चंद, जयप्रकाश, ओम प्रकाश, गंगाराम, कैलाश, राजाराम, सुरेश कुमार, छेदीलाल, शब्बीर अली, वसीम खान, अनवर अली, मुर्तजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed