ज्ञानपुर। नगर में बुधवार को राजा राम की पालकी में सवार होकर निकले। पालकी में सजे श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के विग्रह के साथ श्रद्धालुओं ने नगर में भ्रमण किया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा की गई। हरिहरनाथ मंदिर के पास बाबा बर्फानी ग्रुप के सदस्यों ने आरती उतारी।
राम जन्मभूमि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूरे देश में उल्लास है। ज्ञानपुर नगर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, श्रीराम जन्मभूमि पूजित अक्षत वितरण समारोह समिति और विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई शोभायात्रा पशु चिकित्सालय से शुरू हुई। गाजे-बाजे की धुन पर थिरकते सैकड़ों भक्तों ने पूरे नगर में भ्रमण किया। पूजित अक्षत का वितरण किय गया। पशु अस्पताल से प्रारंभ भगवान श्री राम दरबार की रथ शामिल महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में संघ के नगर प्रचारक हरेंद्र, विनीत, मनीष, सतीश, शिवाजी, वीरेन, संतोष ने जयश्रीराम के नारे लगवाए। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद गुप्ता, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, गोपीगंज पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, रिंकू सिंह मौजूद रहे। इसी तरह भदोही हरियावं गांव में भदोही की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूनम मौर्य के नेतृत्व में अक्षत वितरण हुआ।