फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raipur becomes champion of Dhanipur Premium League

Bhadohi News: रैयापुर बना धनीपुर प्रीमियम लीग का चैंपियन

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
Raipur becomes champion of Dhanipur Premium League
ज्ञानपुर। धनीपुर प्रीमियर लीग 2024 का खिताब रैयापुर गांव की क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया। महर्षि शिव व्रत लाल इंटरमीडिएट कॉलेज राधास्वामी धाम के मैदान पर शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में रैयापुर गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 150 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटवा की टीम महज 90 रनों पर ही ढेर हो गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल दुबे, उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्र और कोषाध्यक्ष नीरज मिश्र की मौजूदगी में डीघ ब्लॉक प्रमुख का कार्यभार संभाल रहे मनोज मिश्रा ने विजेता रैयापुर को चैंपियन ट्रॉफी दिया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इस तरह के आयोजन से प्रतिभाएं निखरती हैं। इस मौके पर सुशील मिश्र, ओम बाबा, रामकृष्ण मिश्र, राधेकृष्ण, विनय बहादुर मिश्र, निखिलेश मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed