फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rainy with winds shudder ransom

बरसात संग हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

Wed, 17 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 17 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rainy with winds shudder ransom
मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर हुई रिमझिम बरसात के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। नगर के कई निचले इलाकों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया।
विज्ञापन


 इससे सामान्य आवागमन प्रभावित हो गया। प्रोफेसर कॉलोनी की अर्द्धनिर्मित सड़क पर बरसात के कारण चलना मुश्किल हो गया। फिसलन और कीचड़ के कारण इस सड़क पर वाहनों का आना-जाना लगभग बंद हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अभाव में जो लोग उधर से गुजरे, उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी। कुछ ऐसी ही स्थिति जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले नथईपुर मार्ग पर भी दिखी।

रिमझिम बरसात के कारण वायुमंडल में नमी बढ़ने से आर्द्रता का प्रतिशत भी बढ़कर 65 पर पहुंच गया। इसके चलते सुबह के गीले कपड़े शाम तक नहीं सूख सके।

 मंगलवार को सुबह हुई तो आसमान में बादलों की धमक हो चुकी थी। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि थोड़ी ही देर में बादल छंट गए और सूर्यदेव के दर्शन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और थोड़ी ही देर में हवाओं के साथ उड़कर आए काले बादलों ने आसमान को ढंक लिया। दोपहर दो बजे तक देखते ही देखते बूंदाबांदी रिमझिम बरसात में तब्दील हो गई।


यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान सड़कों पर गुजरने वाले लोग छाता आदि का सहारा लेते दिखे। स्कूल जाने वाले-छात्राओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed