फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rail track doubling completed, trains will run from today

रेल ट्रैक के दोहरीकरण का काम पूरा, आज से दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 20 Feb 2021 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Rail track doubling completed, trains will run from today
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से गुजरती संरक्षा आयुक्त की टीम। संवाद - फोटो : BHADOHI
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्वी जोन संरक्षा आयुक्त मो.लतीफ खान ने शनिवार को नये रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान संरक्षा आयुक्त ने विद्युत से चलने वाली सभी ट्रेनों को ज्ञानपुररोड स्टेशन तक चलाने के लिए हरी झंडी भी दी।
विज्ञापन

वाराणसी की ओर से संरक्षा आयुक्त का विशेष सैलून पुराने ट्रैक से होते हुए सुबह 10 बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचा। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ मोटर ट्रॉली से माधो सिंह स्टेशन तक हुए कार्यों का निरीक्षण किया और इस दौरान अधिकारियों को निर्देश भी दिए। वहीं संरक्षा आयुक्त के आगमन पर विशेष साफ-सफाई, रंगरोगन करके स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रेल विकास निगम की ओर से दो वर्ष पूर्व से लगभग 756 करोड़ रुपये से मंडुआडीह-प्रयागराज रेल खंड पर दोहरीकरण, विद्युतीकरण, नये भवन, पैदल पुल व प्लेटफार्मों के निर्माण कार्यों को कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में मंडुआडीह से कछवां तक, दूसरे चरण में माधोसिंह से ज्ञानपुररोड सेक्शन में दोहरीकरण कार्य पूरा कराया गया है। जबकि तीसरे चरण में होने वाले जंगीगंज-हंडिया सेक्शन का कार्य अभी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे चरण का कार्य पूरा होने पर संरक्षा मानकों को देखने के लिए आयुक्त की टीम शानिवार को मौके पर पहुंची। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्वी जोन के संरक्षा आयुक्त ने रेल पथ जड़ाई, बैलास्ट फैलाने, ट्रैक फिटिंग्स, क्रासओवर, ओवर हेड ट्रैक्शन, कलर लाइट सिगनल, चेतावनी बोर्ड के पर्याप्त दूरी के मानकों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ साथ दोनों स्टेशनों पर प्रोजेक्ट अंतर्गत अधूरे पड़े निर्माण, परिचालन पैनल, रिले रूम आदि तकनीकी उपकरणों की जांच भी की। निरीक्षण के दौरान संरक्षा आयुक्त ने ट्रेनों का संचालन होते समय बीच में पड़ने वाले माइनर, मेजर ब्रिज, कर्वेचर, पुल-पुलिया, प्वाइंट्स, क्रॉसिंग, विद्युत पोल, आरई एरिया, हाई वोल्टेज से सुरक्षा, अंडरपास का विंडो ट्रेलिंग कर कार्य में लगी कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को मानक का ध्यान रखने का निर्देश दिया ।

इस मौके पर डीआरएम वाराणसी वीके पंजीयार, एसपीएस.यादव, रोहित गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, पंकज केशरवानी, सत्येंद्र यादव, आशुतोष पांडेय, एसके यादव, रेल विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चंद्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed