फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raids were conducted at several places to arrest the MLA and his wife

Bhadohi News: विधायक और पत्नी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दी दबिश

Tue, 17 Sep 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Raids were conducted at several places to arrest the MLA and his wife
ज्ञानपुर। सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार को उनके बेटे को साथ लेकर कई जगहों पर दबिश दी। सोमवार को भी पुलिस लगातार विधायक और उनकी पत्नी की तलाशती रही। हालांकि इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ विधायक के बेटे को लेकर संस्पेस बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार उन्हें रात में ही छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को विधायक बेटे की जानकारी लेने के लिए सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंच गए। उनका कहना है कि विधायक का बेटा अभी पुलिस कस्टडी में ही है।
विज्ञापन

विधायक आवास पर किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में सपा विधायक व उनकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने विधायक व उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 10 बजे सपा विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में लेने के बाद पुलिस घंटों उनसे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ कुछ जगहों पर दबिश भी दी। सोमवार को भी विधायक बेटे के आवास पर न लौटने पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसपी कार्यालय धमक पड़े। कार्यकर्ता एसपी से मिलकर विधायक के बेटे की जानकारी लेना चाहते थे, लेकिन एसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया था। रविवार की रात ही उन्हें छोड़ दिया गया है।


विधायक के बेटे से नहीं हो रहा संपर्क, पुलिस दें जानकारी : सपा जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि पुलिस ने जईम बेग को रविवार सुबह 10 बजे ही उठाया था, लेकिन अब तक उन्हें छोड़ा नहीं है, क्योंकि न तो वे आवास हैं और न ही उनके संपर्क हो पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने चार दिन से एक अन्य युवक को भी हिरासत में रखा है, जो मृतक किशोरी के कॉलोनी का रहने वाला है। बताया कि 24 घंटे बाद भी विधायक के बेटे का पता न चलने से कार्यकर्ताओं में चिंता बढ़ने लगी है। पुलिस ने किसकी सुपुर्दगी में छोड़ा है। यह भी बड़ा सवाल है। इसी को लेकर एसपी से मिलने आए थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed