फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Radheshyam becomes the acting head of Baripur

बारीपुर के कार्यवाहक प्रधान बने राधेश्याम

Thu, 09 Jul 2020 03:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Radheshyam becomes the acting head of Baripur
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के बारीपुर गांव के ग्राम प्रधान श्रवण दुबे के 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में जालसाजी के आरोप में जेल जाने के बाद खाली पड़ी प्रधान की सीट पर बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सदस्य राधेश्याम दुबे की ताजपोशी हो गई। एसडीएम की मौजूदगी में 15 में से 10 पंचायत सदस्यों के समर्थन से उन्हें ग्राम प्रधान मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

बारीपुर में विकास कार्यों को देखने के लिए बृहस्पतिवार को एक कार्यवाहक प्रधान का मनोनयन किया गया। 15 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 10 सदस्यों के समर्थन से राधेश्याम दूबे कार्यवाहक प्रधान बने। शिक्षक भर्ती घोटाले में बारीपुर के प्रधान रुद्रपति दूबे श्रवण को माह भर पूर्व प्रयागराज क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गांव में विकास कार्य प्रभावित न हो, इसलिए टीम गठित करने का निर्देश जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने दिया था। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में गांव के 15 सदस्यों की बैठक बुलाई गई। इसमें 10 सदस्य ही उपस्थित हुए। सभी ने एक राय होकर राधेश्याम दूबे को अपना मत दिया। इससे वह निर्विरोध कार्यवाहक प्रधान बन गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्देश दिया कि गांव में नियमों के तहत सभी विकास कार्य कराए जाएं। एडीओ अजय पांडेय ने सभी सदस्यों के हस्ताक्षर कराए। राहुल दूबे के नेतृत्व में समर्थकों ने नए ग्राम प्रधान का माला फूल पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सदस्य मुख्तार, धीरज गौड़, लालजी, गुलाबधर, रामजी, रामआसरे यादव, प्रेमा देवी पांडेय, राम प्यारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed