फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Questions raised for not receiving the award

पुरस्कार न मिलने पर उठाए सवाल

Wed, 03 Jun 2020 03:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Questions raised for not receiving the award
ज्ञानपुर। स्वच्छता, शिक्षा के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर पुरस्कृत हुए चककलूटी ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार में स्थान न मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप लगाया कि साजिश के तहत चककलूटी का नाम शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायतों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुरस्कार लागू किया। इसमें प्रथम को आठ, द्वितीय को सात, तृतीय को पांच, चतुर्थ को तीन और पांचवें स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायत को दो लाख मिलता है। 2017 से अब तक 15 ग्राम पंचायतें पुरस्कृत हो चुकी। जिसमें कई ग्राम पंचायतें सामान्य होने पर भी पुरस्कृत हो गई। ग्रामीण कैलाश यादव, कड़कड़ यादव ने कहा कि स्वच्छता मिशन में चककलूटी को तीन जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से पुरस्कार मिल चुका है। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई संग स्कूल में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद है, लेकिन पंचायत राज विभाग ने तालमेल बनाने वाले प्रधानों पर ही ध्यान दिया।
विज्ञापन

चककलूटी (गजधरा) ग्राम प्रधान इसरावती देवी ने कहा कि तीन साल में एक बार भी गांव का चयन नहीं हो सका। इससे मन को काफी ठेस पहुंची। प्रशासन को चाहिए कि बेहतर करने वाले गांवों को शामिल किया जाए। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि जिला, मंडल और राज्य स्तर की समिति पुरस्कार पर निर्णय लेती है। विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed