फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Question papers will be kept in double lock at the examination centers

परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

Tue, 01 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Question papers will be kept in double lock at the examination centers
बोर्ड परीक्षा की तिथि भले ही तय नहीं हो सकी है, लेकिन विभाग ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत उत्तर पुस्तिकाएं, प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से फाइनल सूची भी जारी की जा चुकी है। कक्ष निरीक्षकों की सूची भी तैयार की जा रही है। ऐसे में प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिकाओं संग अन्य जरूरी सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 49 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर सतर्कता भी बरती जा रही है। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी तरह की ढिलाई बरतना नहीं चाहता है। इसके लिए हर काम को समय से पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक की आलमारी रखी जाएगी। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था को लेकर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed