फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protested against inflation by taking out cycle trip

महंगाई के खिलाफ साइकिल यात्रा निकालकर जताया विरोध

Mon, 13 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Protested against inflation by taking out cycle trip
मोढ़। महंगाई के खिलाफ सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाल केंद्र और प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से चलाई जा रही साइकिल यात्रा से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मोढ़ बाजार में पूर्व विधायक जाहिद बेग ने यात्रा का शुभारंभ कराया। नेतृत्व कर रहे संतोष यादव ने कहा कि देश कोविड-19 में आर्थिक तंगी में आकर बर्बादी की ओर बढ़ रहा है जिसको पटरी पर लाने के बजाय सरकार पेट्रो पदार्थों के दामों में इजाफा कर महंगाई में आग लगा रही है।
विज्ञापन

मकनपुर, बरमोहनी, देईपुर, कनकपुर, खेमापुर, बगही, रमयनपुर, हरजूपुर, करियांव आदि गांवों में पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से जन-जन को पढ़ाया। इस मौके पर रविंद्रनाथ यादव , रमाशंकर बिंद, बसंतलाल मौर्य, आंनद पाल, कमलेश प्रजापति, संजय यादव, इमरान खान,पंचम यादव, नंदलाल यादव, संतलाल यादव, राजेश मौर्य, महेश गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed