फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   protest of villagers on name reduction from voter list

मतदाता सूची से नाम कटने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 09 Apr 2021 05:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
protest of villagers on name reduction from voter list
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के भवानीपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शिकायत के कारण चुनाव से पूर्व निवर्तमान प्रधान की ओर से नाम कटवाने के लिए कहा गया था। अब अनंतिम सूची से 86 लोगों का नाम गायब करा दिया गया है। जिससे वे 15 अप्रैल को होने वाले मतदान में शामिल नहीं हो सकेंगे। एक नवंबर 2020 से लेकर अब तक कई बार तहसील कमेटी की टीम ने जांच की और यह पाया कि ग्रामीण भवानीपुर के निवासी हैं। आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी अभिलेख होने के बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से अचानक सभी का नाम गायब कर दिया गया। मामले की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में भाईलाल, अजय सरोज, पूजा सरोज, रमेश कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed