{"_id":"5daa08e48ebc3e93ac7221be","slug":"protest-bhadohi-news-vns489862221","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर पक्की पुलिया निर्माण की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर पक्की पुलिया निर्माण की उठाई आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। विकास खंड डीघ क्षेत्र के दरवांसी गांव स्थित सोहगिया दलित बस्ती वासियों ने जिला प्रशासन से शुक्रवार को प्रदर्शन कर पक्की पुलिया निर्माण की मांग की। वहीं ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर मनमानी आरोप लगाते हुए विकास कार्यों में बरती जा लापरवाही के खिलाफ जांच कराने की आवाज बुलंद की गई।
आरोप लगाया गया कि बस्ती से होकर बहने वाले नाले पर लगभग पांच वर्ष पहले तीन सीमेंटड पाइप डलवाकर छोड़ दिया गया। गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आसपास की मिट्टी काफी हद तक बह जाने से लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती में चारों तरफ पानी का जमाव होने के कारण लोग पेयजल के लिए दूसरे छोर पर जाना पड़ता है बीच में जानलेवा बने पाइप से छोटे-छोटे बच्चे, अधेड़, महिलाएं, युवतियां गिर कर चोटिल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जबकि बस्ती से ही होकर पूरे गांव का पानी बहने का एकमात्र रास्ता है। कई बार ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी को भी मामले से अवगत कराकर समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव बनाकर जानलेवा बन चुकी पुलिया पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मिट्टी न डलवाई गई और पक्की पुलिया का निर्माण न कराया जा सका तो पूरी बस्ती के लोग जिलाधिकारी का घेराव करने को विवश हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश कुमार, बृजनारायण, राजपति, शिवभोला, शिव शोभित लाल, जोखई नेता, लालमनि, बेचूलाल, विजय बहादुर, कंतलाल, अमृतलाल आदि शामिल रहे। प्रधान योगेंद्र सिंह बाबा ने कहा कि मामला संज्ञान में है ब्लाक स्तर से संस्तुति मिलने पर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।