{"_id":"67bde004ba8d244ad90b5614","slug":"protest-against-amendment-in-advocates-act-surround-registry-office-express-anger-by-chanting-slogans-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : अधिवक्ता एक्ट में संशोधन का विरोध, रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव, नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : अधिवक्ता एक्ट में संशोधन का विरोध, रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव, नारेबाजी कर जताया रोष
Tue, 25 Feb 2025 08:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:51 PM IST
सार
अधिवक्ता एक्ट में संसोधन को लेकर किया वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर एक्ट वापस लेने की मांग की। जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव भी किया। अधिवक्ता एक्ट में संसोधन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने एक्ट वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में अधिवक्ता इस एक्ट का विरोध कर रहे हैं। यह अधिवक्ता हितों के खिलाफ है। अधिवक्ता किसी भी हाल में किसी डीड राइटर को बैनामा करने की अनुमति नहीं देंगे। कहा कि अगर ऐसा हुआ तो अधिवक्ता डीड राइटर को कचहरी परिसर से बाहर निकाल देंगे।
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने इस एक्ट को वापस लेने की मांग की। वहीं मांगों संबंधी पत्रक जनपद न्यायाधीश, डीएम, अस्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष, समेत अन्य को पत्रक भेजा। इस दौरान दीपक पांडेय, बृजेन्द्र सिन्हा, तेज बहादुर यादव, सुनील यादव, प्रवीण तिवारी, शिवप्रकाश सरोज, संतोष सिंह, रागिनी तिवारी, विनय शुक्ल, सौरभ कुमार, जटाशंकर प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन