फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Promote rallied against terrorism

आतंकवाद बढ़ावा देने के विरोध में लामबंद

Wed, 26 Aug 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Wed, 26 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Promote rallied against terrorism
 इस दौरान  पाकिस्तान होश में आओ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

भाजपा नेता डा. आरके पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर तीन बजे दर्जन भर से अधिक भाजपा कार्यकर्ता पुतला लेकर चौराहे पर पहुंचे। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।
 डा. पटेल ने कहा कि पाकिस्तान की दूषित मानसिकता के चलते भारतीय उपमहाद्वीप  में अशांति फैली हुई है। इसे अभी न रोका गया तो आगे चल कर यह विश्व शांति  के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ  नरमी न बरतने की सलाह दी।
कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण दे रहा है, दुनिया के सामने उसका चेहरा बेनकाब हो चुका है, उसकी दोगली नीति के चलते आज पूरी दुनिया में आतंकवाद का साया मंडरा रहा है जिसकी हर तरफ निंदा  हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि उसके नापाक मंसूबों को रोकने के लिए विश्व समुदाय को एकजुट हो जाना चाहिए। लोगों ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पाकिस्तान को सबक सिखाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। पुतला दहन में आशीष सिंह बघेल, कन्हैया लाल मिश्र, शैलेन्द्र दूबे, विजेंद्र राय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतोष तिवारी, तहसीलदार सिंह, अमित दूबे, राजेश शुक्ला, सभाशंकर त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र, प्रवीण तिवारी, अनिल मिश्र, सुनील यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, पारस नाथ यादव, शिवशंकर यादव, चंदन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed